फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Railway under pass, 32 crore rupees, Bahadurgarh

32 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे अंडर पास

Sat, 19 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Railway under pass, 32 crore rupees, Bahadurgarh
रेलवे अंडर पास - फोटो : bureau

विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि रेलवे अंडर पास बहादुरगढ़ शहर और लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने में अहम कड़ी बनेगा। शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू होगा। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


विधायक नरेश कौशिक ने लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले रेलवे अंडर पास को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 32 करोड़ रुपये की लागत से आरयूबी तैयार होगा, जोकि 300 मीटर लंबा, 6 मीटर चौड़ा और 3 मीटर ऊंचा बनेगा।
विज्ञापन


रेलवे अंडर पास के निर्माण कार्य की सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के साथ ही अब विभागीय स्तर पर टेंडर अलॉटमेंट करते हुए आरयूबी निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जल्द ही भूमि पूजन करते हुए क्षेत्र के लोगों को इस महत्वाकांक्षी योजना की सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि आरयूबी के बनने से लाइनपार क्षेत्र के सभी वार्ड वासियों का सीधा जुड़ाव रेलवे रोड से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरी रैली में होगी सक्रिय उपस्थिति
विधायक नरेश कौशिक ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रविवार 20 नवंबर को बेरी में होने वाली विकास रैली को लेकर रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास की सोच को सार्थक करते हुए पूरे प्रदेश के सभी 90 हलकों में विकास रैली करते हुए करोड़ों रुपये की सौगात दे रहे हैं और इसी क्रम में बेरी हलके की विकास रैली 20 नवंबर को होने जा रही है।

उन्होंने बताया कि रैली के संयोजक विक्रम कादियान द्वारा बेहतर ढंग से विकास रैली की तैयारी की जा रही है और बहादुरगढ़ हलके से अधिक से अधिक रैली में उपस्थिति हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी का निर्वहन करना है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, दिनेश शेखावत, अशोक गुप्ता व कैप्टन राम सिंह दलाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

रामचंद्र का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए लोहारू से दिल्ली जा रहे रामचंद्र का विधायक नरेश कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। लोहारू से रामचंद्र प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए पैदल चल रहे हैं और शुक्रवार को वे पैदल बहादुरगढ़ पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया।


विधायक ने रामचंद्र का स्वागत करते हुए कहा कि आमजन से सीधा जुड़ाव करते हुए देश के प्रधानमंत्री ने अतुलनीय कदम उठाए हैं और आज पूरा देश उनके सार्थक कदमों की प्रशंसा कर रहा है। ब्लॉक समिति चेयरमैन मोनिका के पति युद्धवीर भारद्वाज, सचेत कुमार, रमेश छुड़ानी, पार्षद अशोक शर्मा, रिंकू चुघ व रामकुमार सैनी इस मौके पर मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed