फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rail traffic affected by rain becomes smooth, services restored

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से प्रभावित रेल यातायात हुआ सुचारु, सेवाएं बहाल

Mon, 17 Jul 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic affected by rain becomes smooth, services restored
बहादुरगढ़। उत्तर रेलवे ने बारिश के कारण प्रभावित हुई रेल यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। यात्रियों को अब परेशानी नहीं रहेगी। भिवानी-कानपुर के बीच चलने वाली गाड़ी नंबर 14723 और 14724 की सेवाएं भी अब सुचारु हो गई हैं। इससे यात्रियों को सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कानपुर-भिवानी गाड़ी संख्या 14723 रविवार 16 जुलाई से आरंभ कर दी गई। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14724, भिवानी-कानपुर का परिचालन भी रविवार से सुचारु हो गया। ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली रविवार से शुरू हुई और ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज सोमवार 17 जुलाई से संचालित की जा रही है। ट्रेन संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रविवार से और गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी 14 जुलाई को कामाख्या से रवाना हुई है। यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग के बजाय अपने निर्धारित मार्ग पर ही संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ 14.07.23 को डिब्रूगढ़ से रवाना हुई है और यह परिवर्तित मार्ग के बजाय अपने निर्धारित मार्ग पर ही संचालित की जा रही है। गाड़ी संख्या 14645 जैसलमेर-जम्मू तवी दिनांक 15 जुलाई को जैसलमेर से रवाना हुई। यह परिवर्तित मार्ग के बजाय अपने निर्धारित मार्ग पर ही संचालित की जा रही है। रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ के अधीक्षक यशपाल मीणा ने बताया कि बहुत अधिक बारिश की वजह से भिवानी-कानपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14723 और 14724 की सेवाएं भी स्थगित करनी पड़ी थी। इस गाड़ी का बहादुरगढ़ के सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य तक जाने-आने के लिए लाभ उठाते हैं। अब इन यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। दिल्ली-रोहतक दैनिक यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने भी रेल सेवाएं बहाल होने पर राहत व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed