फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Raid in private hospital, two MPT kits recovered

निजी अस्पताल में मारा छापा, दो एमपीटी किट बरामद

Sat, 26 Feb 2022 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Raid in private hospital, two MPT kits recovered
निजी अस्पताल में मारा छापा, दो एमपीटी किट बरामद
विज्ञापन

महिला चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज, किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर के आंबेडकर चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार दोपहर के बाद स्वास्थ्य विभाग व सीआईडी की टीम ने छापा मारा। अस्पताल में गर्भपात कराने में प्रयोग की जाने वाली दो किट भी बरामद किया। मामले में अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

ड्रग कंट्रोलर मंदीप मान ने बताया कि एमपीटी किट प्रतिबंधित है। जिसके पास यह किट पाई जाती है उसके खिलाफ गर्भपात कराने का मामला दर्ज किया जाता है। अस्पताल की संचालिका ने कहा कि उसके साथ कोई साजिश के तहत ऐसा कर रहा है। उसको तो पता भी नहीं कि यह किट कहां से आई है। इस दौरान सीआईडी टीम व स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने कहा कि यदि किसी पर शक है, तो उसका नाम पता बताएं। छापे के दौरान प्रतिबंधित दवाइयां भी मिलीं। वहीं महिला चिकित्सक को काबू कर लिया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डॉ. रणबीर सिंह, एमओ संदीप, सीआईडी टीम से निरीक्षक तेजराम, एसआई अनिल कुमार, एसआई पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- वर्जन
महिला चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। चिकित्सक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं को सील कर दिया गया है।
- मंदीप मान, ड्रग कंट्रोलर, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed