फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rahul Gandhi talks to farmers of Dulhera about agricultural bills

दुल्हेड़ा के किसानों से अध्यादेश को लेकर राहुल गांधी ने की बातचीत

Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi talks to farmers of Dulhera about agricultural bills
दुल्हेड़ा के किसानों से कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने संसद से पास किए गए तीन कृषि अध्यादेशों को लेकर बातचीत की। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने बताया कि देश के किसानों की पीड़ा को जानने के लिए राहुल गांधी ने किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद किया। उन्होंने हरियाणा के साथ-साथ बिहार, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र व देश के अन्य राज्यों के किसानों से 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की।
विज्ञापन

देशवाल ने बताया कि दुल्हेड़ा निवासी जयप्रकाश, हवा सिंह, पाले व सुंदर से सीधा संवाद करके राहुल गांधी ने किसानों की पीड़ा को समझा। दुल्हेड़ा के सभी किसानों ने राहुल गांधी से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये काले विधेयक लाए गए हैं। आज किसान पहले ही कर्ज में डूबा हुआ है, ऊपर से भाजपा सरकार किसानों को राहत देने की बजाय उनको बरगला रही है। किसानों ने राहुल गांधी से बताया कि भाजपा सरकार की नीयत अगर साफ है तो सरकार फसलों के अधिकतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी का कानून क्यों नहीं लागू करती।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने कहा कि किसानों को भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं है। इन किसानों ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे बातचीत करके उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी देश के हर किसान, गरीब, मजदूर व व्यापारी के साथ खड़ी है। सभी वर्गों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। जब तक ये काले विधेयक वापस नहीं हो जाते, कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इस पर दुल्हेड़ा के किसानों ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed