{"_id":"6117f7ff8ebc3e59297a9540","slug":"radio-song-of-women-s-helpline-181-will-be-launched-on-august-15-jhjhar-news-rtk6209674163","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को महिला हेल्पलाइन 181 का रेडियो सॉन्ग होगा लॉन्च...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को महिला हेल्पलाइन 181 का रेडियो सॉन्ग होगा लॉन्च...
विज्ञापन
झज्जर। इस बार के 15 अगस्त के मौके पर जिले से महिला हेल्पलाइन पर रेडियो गीत का शुभारंभ किया जाएगा। इसका शुभारंभ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश झंडा करेंगी। महिला हेल्पलाइन 181 की शुरुआत 3 दिसंबर 2018 को की गई थी।
इसका उद्देश्य महिलाओं को किसी भी तरीके की सहायता के लिए एक फोन नंबर 24 घंटे हर रोज उपलब्ध हो सके। इस कार्यक्रम के तहत महिला हेल्पलाइन का स्टॉप फोन करने वाली महिला के साथ तब तक फोन पर रहता है जब तक की मदद उस महिला तक पहुंचे और उनकी समस्या का निदान किया जा सके।
महिला हेल्पलाइन की जरूरत को समझते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2021 को एक व्हाट्सएप नंबर भी महिला हेल्पलाइन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरू किया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक रेडियो गीत इस बार स्वतंत्रता दिवस पर झज्जर जिले से लांच किया जाएगा। जिसको करनाल, दिल्ली, पटियाला, चंडीगढ़ समेत कई सरकारी एवं निजी रेडियो स्टेशन पर पर चलाए जाएगा, ताकि इस महिला हेल्पलाइन के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।