{"_id":"64f8e0ab3c217ffe7108c4f6","slug":"radha-krishna-procession-took-place-in-the-city-residents-danced-vigorously-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3319-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में निकाली गई राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा, थिरके शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में निकाली गई राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा, थिरके शहरवासी
Thu, 07 Sep 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शहर के आराध्य बाबा प्रसाद गिरि मंदिर के आगे स्थित गोशाला से श्रीकृष्ण सेवा समिति की ओर से बुधवार देर शाम श्रीकृष्ण व राधा रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विशाल रथ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से मंगवाया गया, जोकि आकर्षण का केंद्र रहा। समिति के पदाधिकारियों ने मथुरा, दिल्ली, गुरुग्राम से विशेष तौर पर बैंडबाजा भी मंगवाया, जोकि सभी का मनमोह रहा था।
शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और रथ के आगे व पीछे सैकड़ों महिला व पुरुष भगवान श्रीकृष्णा व राधा रानी के भजनों पर झूमते दिखाई दिए। मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली से पहुंचे दीपक ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी को नमन कर अपनी मनोकामना भी मांगी।
आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शिव परिवार, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, विष्णु-लक्ष्मी जी, माता शेरोवाली, बजरंग बली, राम-सीता व लक्ष्मण की झांकियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं व महिलाओं में सेल्फी लेने के लिए होड़ रही। वहीं युवा वीडियो व फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डालते नजर आए।
विज्ञापन
यहां से गुजरी शोभायात्रा
शहर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर से लेकर चोपटा बाजार, डायमंड चौक, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, दिल्ली गेट व अन्य चौराहों से होती हुई भव्य शोभा यात्रा वापस गोशाला परिसर में पहुंची।जन्माष्टमी के पर्व पर यह शोभायात्रा 26 वर्षों से सेवा समिति श्री कृष्ण सेवा समिति के पदाधिकारी व शहरवासी मिलकर निकाल रहे हैं।
आकर्षण का केंद्र बने नौनिहाल
शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी का रूप धरे छोटे बच्चे सभी का आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान समिति प्रधान सोमबीर सैनी, एडवोकेट गौरव सैनी, सतपाल सैनी, पार्षद दिनेश छिकारा, प्रवीण गर्ग वाइस चेयरमैन नप, दिनेश गहलावत, सतीश कुमार, यशपाल सैनी संजय शर्मा, नरेद्र सैनी के अलावा शहर के गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।