फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Racks will be set up in Jhajjar, farmers will get 29 thousand bags of urea

झज्जर में लगेगा रैक, किसानों को मिलेगा 29 हजार बैग यूरिया

Fri, 03 Dec 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Racks will be set up in Jhajjar, farmers will get 29 thousand bags of urea
झज्जर। शहर के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यूरिया खाद का रैक लगेगा। जिससे झज्जर जिले को 29 हजार बैग यूरिया मिलेगा। इससे पहले भी मगंलवार को आठ सौ एमटी यूरिया झज्जर में लगे रैक से मिला था। जिसको निजी बिक्री केंद्रों पर वितरित किया गया था।
विज्ञापन

गेहूं व सरसों की फसल की पहली सिंचाई का पीक सीजन चल रहा है, जिसके चलते कृषि विभाग की ओर से यूरिया खाद को मंगवाने के लिए मुख्यालय में डिमांड भेजी गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से यूरिया व डीएपी की सप्लाई की जा रही है। इससे पहले भी भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी के खोरी व सोनीपत में लगे रैक से यूरिया व डीएपी जिले के किसानों के लिए मगंवाया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया आठ सौ एमटी खाद झज्जर में लगे रैक से मगंलवार को मिला था जिसका वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित निजी बिक्री केंद्रों पर किया गया है। यूरिया खाद के वितरण के दौरान ज्यादा मारामारी दिखाई नहीं दी है, क्योंकि यूरिया को पहले ग्रामीण क्षेत्रों की सहकारी समितियों व निजी केंद्रों में पहुंचाया गया है। इसके अलावा शहर के सरकारी बिक्री केंद्रों पर भी यूरिया खाद का वितरण किया जा चुका है। गेहूं की पछेती बिजाई फिलहाल चल रही है। जो गेहूं की फसल पहले बोई जा चुकी है, जिसके लिए यूरिया खाद की सप्लाई निरंतर जिले के किसानों के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
झज्जर में यूरिया खाद का रैक लगने से पहले आठ सौ एमटी यूरिया किसानों को मिल चुका है। शुक्रवार को झज्जर में एक और रैक लग रहा है। जिससे 29 हजार बैग किसानों को मिलेंगे। यूरिया खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
- डॉ जसबीर सिंह, गुणवत्ता एवं नियंत्रक अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed