फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Purchase of 57 thousand 295 quintals of wheat in Bahadurgarh and Asoda.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और आसौदा में 57 हजार 295 क्विंटल गेहूं खरीद

Fri, 19 Apr 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 57 thousand 295 quintals of wheat in Bahadurgarh and Asoda.
अनाज मंडी में गेहूं की फसल को साफ करते श्रमिक।
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ अनाज मंडी और आसौदा में गेहूं की खरीद का कार्य लगातार जारी है।बहादुरगढ़ मंडी में गेहूं की आवक कम है। आसौदा मंडी में भारी मात्रा में किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है, लेकिन उठान कार्य बेहद धीमा है। उठान को लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। एक-दो दिन में गेहूं उठाया जाएगा। बहादुरगढ़ मंडी में सरसों की आवक ज्यादा है। मंडी छोटी होने के कारण ज्यादातर किसान आसौदा में ही गेहूं बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह से बहादुरगढ़ और आसौदा में गेहूं की बंपर खरीद हो रही है। बहादुरगढ़ और आसौदा दोनों स्थानों पर खाद्य आपूर्ति थ्वभाग 57 हजार 295 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 50 प्रतिशत गेहूं का उठान ही हो पाया है। कुल 28 हजार 544 क्विंटल गेहूं गोदाम तक पहुंचाया गया है। उठान कार्य में धीमी चाल को लेकर गाड़ियों की कमी बताई गई है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। गाड़ी बढ़ाने के लिए कहा गया है। बहादुरगढ़ मंडी में शुक्रवार को 875 क्विंटल गेहूं बिक्री के लिए पहुंचाए जबकि आसौदा में 7 हजार 342 क्विंटल गेहूं आया। जबकि बहादुरगढ़ में 392 क्विंटल सरसों पहुंची। बहादुरगढ़ में 341 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जबकि 349 क्विंटल सरसों खरीदी गई। बहादुरगढ़ के मांडोठी, मातन, छारा, जसौर खेड़ी, कानोंदा, कुलासी, लडरावण, खैरपुर, बामनोली, सिद्दीपुर, नया गांव, सौलधा के अलावा बादली के भी अनेक भी गांवों से किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। भारी मात्रा में किसान आसौदा मेंं गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed