फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Purchase of 21,262 metric tonnes of wheat and 2,830 metric tonnes of mustard in mandis: DC

मंडियों में 21,262 मीट्रिक टन गेहूं व 2,830 मीट्रिक टन सरसों की खरीद : डीसी

Fri, 14 Apr 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 21,262 metric tonnes of wheat and 2,830 metric tonnes of mustard in mandis: DC
झज्जर। जिला की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर अब तक 21,262 मीट्रिक टन गेहूं व 2,830 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। सभी मंडियों व खरीद केंद्रों से नियमित उठान भी हो रहा है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए जिलाभर में गेहूं की खरीद के लिए दस और सरसों खरीद के लिए छह खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर किसान अपनी उपज बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि झज्जर जिला के खरीद केंद्रों पर कुल 21262 मीट्रिक टन गेहूं व 2830 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया में झज्जर अनाज मंडी में 5,025 मीट्रिक टन, बादली में 1322 मीट्रिक टन, ढाकला में 670 मीट्रिक टन, बेरी में 4869 मीट्रिक टन, मातनहेल में 1660 मीट्रिक टन, माजरा दूबलधन केंद्र पर 2959 मीट्रिक टन, छारा में 1824 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 183 मीट्रिक टन, आसौदा में 1251 मीट्रिक टन तथा पाटौदा खरीद केंद्र में 1499 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने सरसों खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिला में कुल 2830 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 367 मीट्रिक टन, बेरी में 220 मीट्रिक टन, ढाकला में 201 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 1430 मीट्रिक टन तथा मातनहेल खरीद केंद्र पर 612 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed