{"_id":"682cd3da2a50dbd4d508b797","slug":"public-toilet-being-built-for-9-lakhs-the-years-old-problem-of-shopkeepers-will-be-solved-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114912-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड पर इस माह तैयार होगा सार्वजनिक शाैचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड पर इस माह तैयार होगा सार्वजनिक शाैचालय
विज्ञापन
-फोटो 63 : ड्रेन वाले रास्ते पर बनाया जा रहा शौचालय। संवाद
बहादुरगढ़। रेलवे रोड और विश्वकर्मा चौक के आसपास के दुकानदारों की 9 वर्षों पुरानी शौचालय की समस्या का जल्द समाधान होने की संभावना है। अब नगर परिषद की ओर से ड्रेन वाले रास्ते पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
रेलवे रोड पर सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाने की लंबे अर्से से दुकानदार व बाजार में खरीददारी करने के लिए आने वाले लोग मांग कर रहे थे। लघुशंका के लिए जाने के दौरान पुरुष व महिलाओं को काफी परेशानी होती थी।
जिन दुकानों में शौचालय की सुविधा है उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन आम दुकानदार, फुटकर सामान बेचने वाले दुकानदारों को सार्वजनिक शौचालय की कमी बेहद खल रही थी।
विज्ञापन
रेलवे रोड ट्रेड एसोसिएशन से जुड़े दुकानदारों व अन्य व्यापारियों व आमजन ने नगर परिषद चेयरपर्सन व नप अधिकारियों के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से उठाया।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने आमजन की इस मांग को पूरा करने में देरी नहीं लगाई। नगर परिषद अधिकारियों को विश्वकर्मा चौक पर सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने को लेकर जल्द कदम उठाने के लिए कहा। लगभग आधे से अधिक काम का निर्माण हो गया है। शौचालय में पानी, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि इसका प्रयोग करने वालों को किसी तरह की कोई दिक्कतें न हो।
रेलवे रोड ट्रेड एसोसिएशन के प्रधान सुनील जैन ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने जब रेलवे रोड पर दुकानदारों की समस्याएं सुनी थी तो उस दौरान भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया था। अब यह मांग पूरी हो गई है।