फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Public Health Department started cleaning the drains

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरू कराई नालों की सफाई

Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department started cleaning the drains
झज्जर में नालों की सफाई करते हुए कर्मचारी।संवाद
झज्जर। जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में हर साल होने वाले जलभराव से निपटने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शहर के मेनहॉल और सीवरेज लाइन की सफाई का काम जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। इसके लिए टेंडर विभाग की तरफ से कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मेनहॉल की सफाई भी जेटिंग मशीनों से की जा रही है ताकि मानसून के दौरान पानी निकासी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में चार डिस्पोजल केंद्र बनाए हुए हैं। शहर के नालों को इन सभी डिस्पोजल केंद्रों से जोड़ा हुआ है। बरसात के दौरान पानी निकासी नालों के माध्यम से डिस्पोजल में होती है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज व मेनहॉल की सफाई का काम करवा दिया है, लेकिन उसे चिंता केवल नालों की सफाई को लेकर है। अधिकारियों का कहना है कि यदि नालों की सफाई हो जाएगी ताे बरसात के दौरान पानी की निकासी आसानी से होगी।
विज्ञापन


नप ने भी शुरू करवा रखा है नालों की सफाई का काम
नगर परिषद ने भी बरसाती सीजन से पहले ही शहर के नालों की सफाई का काम शुरू करवा रखा है। शहर में अधिकतर एरिया में नालों की सफाई का काम शुरू करवाया गया है। इस बार चुनाव आचार संहिता के चलते जिला नगर आयुक्त से मंजूरी लेकर नालों की सफाई का काम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सीवरेज व मेनहॉल की सफाई का काम करवाया जा रहा है। एजेंसी हर माह 400 मीटर सीवरेज की सफाई कर रही है और मेनहाल की सफाई भी करवाई गई है।
नवीन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर

वर्जन
शहर के अधिकतर नालों की सफाई का काम करवा दिया गया है। जो बच गए हैं, उनका काम भी करवाया जाएगा। मानसून से पहले शहर के सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed