{"_id":"68ebfc13f36d9da964048ab7","slug":"protests-in-the-city-demanding-justice-in-the-death-of-adgp-y-puran-kumar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118183-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन
Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 68 : लाल चौक पर तहसीलदार सुदेश कुमार को ज्ञापन सौंपते प्रदर्शनकारी। संवाद
- फोटो : पुरानी बाजार स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
बहादुरगढ़। हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर दलित महासभा हरियाणा और वाल्मीकि वीर सेना की ओर से रविवार को बहादुरगढ़ के लाल चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वाई पूरण कुमार जैसे ईमानदार अधिकारी को विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।
इसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया। उन्होंने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों को सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य अधिकारी के साथ ऐसी घटना न हो। पुतला दहन की अनुमति न मिलने पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। क्योंकि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से पुतला दहन की अनुमति नहीं दी गई।
प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंची तहसीलदार सुदेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। दलित महासभा और अन्य संगठनों ने घोषणा की कि सोमवार को शहर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर दलित महासभा हरियाणा के अध्यक्ष हरिओम प्रधान, बिजेंद्र लूखड़, संदीप बिडलान, विजय, नरेश, दीपांशु, शिवम, भारत, शिव कुमार, साहिल, सतपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।