{"_id":"6657b8349a305678ac0bd9f4","slug":"protested-by-standing-in-the-sun-in-matanhel-tehsil-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110686-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल तहसील में धूप में खड़े होकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल तहसील में धूप में खड़े होकर विरोध जताया
Thu, 30 May 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर)मातनहेल तहसील में बिजली, पानी की समस्या बनी है। यहां पर आए दिन बिजली गुल रहने से लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ता है। पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। इसके विरोध में लोगों ने लोगों ने तहसील में धूप में खड़े होकर विरोध जताया।उन्होंने प्रशासन से तहसील में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि तहसील में शौचालय तो बने हैं लेकिन शौचालय की साफ सफाई न होने के कारण यहां बुरी तरह से दुर्गंध फैली हुई है। इतना ही नहीं पेयजल की टंकियों के ढक्कन भी गायब हैं। तहसील में काम से आए ग्रामीण उमेश भुकर ने बताया कि 5 दिन से तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं। उन्होंने कहा कि उसने जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी। ना तो तहसील कार्यालय में बिजली और ना जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है। रवि नयागांव, बबली गोरिया, वीरेंद्र सुहाग, दिनेश ,सत्य प्रकाश ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मातनहेल तहसील कार्यालय के अधिकारी लोगों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण यह समस्या आ रही है। बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। यहां पर जनरेटर की भी कोई सुविधा नहीं है न हीं बैटरी बैकअप है।खासकर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग अधिक परेशान होती हैं। नंबरदार एसोसिएशन अपनी तरफ से तहसील परिसर को पानी के वाटर कूलर दे चुके हैं लेकिन रखरखाव के अभाव में वाटर कूलर खराब हो गए हैं। अब जर्जर हालत में हैं। पेयजल के लिए अधिकारी अपनी जेब ढीली करके पानी खरीद कर कैंपर रखवा रहे हैं। वही वकील भी अपने चेंबर में खुद के पैसों से पानी खरीद कर रख रहे हैं ताकि आमजन को परेशानी ना हो।
वर्जन
भीषण गर्मी कारण बिजली के लंबे कट लग रहे हैं, जिसके कारण परेशानी हो रही है। शौचालय की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी को बोला गया है। जल्द ही जनरेटर और पानी की पीने की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ताकि आमजन को परेशानी न हो।
विज्ञापन
अरविंद, नायब तहसीलदार, मातनहेल