{"_id":"6616daf0e0429779f0090524","slug":"protest-against-construction-of-dustbin-in-railway-park-begins-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106722-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे पार्क में कूड़ाघर बनाने का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे पार्क में कूड़ाघर बनाने का विरोध शुरू
Thu, 11 Apr 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
वार्ड-5 के पास रेलवे पार्क के एक हिस्से में कूड़ा घर बनाने के लिए खड़े किए गए पिलर।
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-5 के पास बने रेलवे पार्क में कूड़ेदान का निर्माण कार्य करवाये जाने को लेकर अब लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। पार्क में सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों का कहना है पार्क किनारे कूड़ाघर बनने से आसपास का वातावरण दूषित होता है जिसके कारण न केवल सैर करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है बल्कि आसपास घरों के लोग व राहगीर भी परेशान होते हैं।
इनेलो नेत्री सीमा दलाल ने कहा कि पार्क रेलवे विभाग ने यह पार्क नगर परिषद को साफ-सफाई और फूल पौधे लगाने के लिए दे रखा है न कि कूड़ादान बनाने व गलत तरीके से निर्माण कार्य करने के लिए। लाइनपार निवासी लेखराज, नरेंद्र व जयभवान का कहना है कि पार्क में कूड़ादान बनाए जाने से यहां पर सैर सपाटा करने वाले व्यक्ति बीमार हो सकते हैं। क्योंकि यहां मक्खी-मच्छर भी खूब पनपेंगे और मच्छरजनित बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना रहेगा। सीमा दलाल ने कहा कि नगर परिषद द्वारा जनता से डोर टू डोर कूड़ा उठान का टैक्स वसूला जाता है लेकिन वार्ड नं 5 में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा सही से लोगों को नहीं मिल रही। उन्होंने कहा की रेलवे पार्क में अगर कूड़ादान बनाया गया तो वे इसका विरोध करते हुए उच्च अधिकारियों को भी शिकायत करेंगे, क्योंकि पार्क बच्चों व बड़ों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाये जाने के लिए विकसित किया जाता है लेकिन अगर पार्क में ही कूड़ाघर बनाया जाएगा तो इसका असर पार्क में घूमने-फिरने के लिए आने वाले बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ेगा।