फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Protest against Conductor in pushing man out of bus in Bahadurgarh

Bahadurgarh: कंडक्टर ने बस से धक्का देकर गिराया, युवक की माैत से भड़के परिजन, दिल्ली-रोहतक रोड जाम

Sat, 25 Jan 2025 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:32 AM IST
सार

मृतक की पत्नी तनुजा का कहना है कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। राहुल की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तनुजा का कहना है कि घर पर कमाने वाला अब कोई नहीं है।

विज्ञापन
Protest against Conductor in pushing man out of bus in Bahadurgarh
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में एक दिन पहले दहकोरा गांव में बस में सवार होकर जा रहे युवक को बस कंडक्टर द्वारा धक्का देकर गिराकर मारे जाने के मामले में ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल के सामने दिल्ली रोहतक रोड को जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीण आरोपी बस कंडक्टर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने की मांग उठा रहे हैं। महिलाएं भी सड़क पर जाम लगाकर बैठी हैं। 
विज्ञापन




मृतक की पत्नी तनुजा का कहना है कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। राहुल की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तनुजा का कहना है कि घर पर कमाने वाला अब कोई नहीं है। उनके पास एक बेटी 4 साल की दीप्ति और एक डेढ़ साल का बेटा भव्य है। तनुजा की मांग है कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए। 
विज्ञापन


ग्रामीण सड़क पर बैठकर लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। अभी शव नागरिक अस्पताल में रखा है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी कंडक्टर के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज नहीं होता तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। थाना आसौदा पुलिस के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। थाना शहर से भी पुलिस मौके पर है। लोगों को समझाने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed