फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Procurement and lifting of millet and paddy continues in the markets

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडियों में बाजरे और धान की खरीद व उठान जारी

Thu, 23 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Procurement and lifting of millet and paddy continues in the markets
22jjrp18- अनाज मंडी में फसल का उठान करते मजदूर। संवाद
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे और धान की खरीद लगातार जारी है। प्राइवेट खरीदारों की तरफ से धान और बाजरा खरीदा जा रहा है। वहीं, जिले की मंडियों में किसान धान और बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में अब तक 11717 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 330385.8 क्विंटल बाजरे की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, जिले में अब तक 10482 किसानों की 285835.5 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई। वहीं, प्राइवेट खरीदार बाजरे का उठान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद हो रही है। झज्जर अनाज मंडी में मंगलवार को 1509 मशीन का 750 क्विंटल धान 2700 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1509 हाथ का 500 क्विंटल धान 3150 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 1718 मशीन का 400 क्विंटल धान 2900 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1718 हाथ का 750 क्विंटल धान 3350 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1121 मशीन का 500 क्विंटल धान 3200 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1121 हाथ का 1750 क्विंटल धान 3900 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।

मातनहेल अनाज मंडी में 1509 मशीन का 500 क्विंटल धान 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1718 हाथ का 500 क्विंटल धान 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1121 मशीन 250 क्विंटल धान 3400 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1121 हाथ का 500 क्विंटल धान 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed