{"_id":"68e2d3ba8c6a297d7e078fd7","slug":"procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-maharaja-agrasen-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-126956-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
05jjrp19- बेरी में महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में मौजूद कलाकार। स्रोत-आयोजक
- फोटो : kishatwar news
बेरी। काठमंडी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कस्बे में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में वैश्य एजुकेशन सोसाइटी रोहतक के प्रधान विकास गोयल, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल एवं सह-सचिव अनिल बंसल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में बेरी व आसपास के अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया। अग्रवाल समाज के लोगों के बीच एक संवाद कार्यक्रम चला जिसमें मंच संचालन कर रहे दिनेश कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया।
दिनेश कुमार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की मांग का समर्थन किया। अग्रवाल सभा बेरी के प्रधान संजय सिंघल ने महाराजा अग्रसेन के एक ईंट-एक रुपया की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
वैश्य एजुकेशन सोसाइटी रोहतक के प्रधान विकास गोयल ने कहा कि वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत आने वाली समस्त संस्थाएं सर्व-समाज की सेवा करती हैं और बिना भेदभाव के सकारात्मक उद्देश्यों को आगे बढ़ाती है। शोभायात्रा में प्रदीप ऐरण, प्रकाश बंसल, मनीराम जिंदल, राहुल बंसल, सुरेन्द्र जिंदल, परम बंसल आदि मौजूद रहे।