फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Problem due to lack of fourth class personnel in government school

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी न होने से परेशानी

Tue, 20 Feb 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Problem due to lack of fourth class personnel in government school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। उपमंडल के गांव फतेहपुर के राजकीय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं होने से स्कूल की सफाई व्यवस्था बदत्तर है। आठवीं कक्षा तक के स्कूल में 95 छात्र हैं। छात्रों की सुविधाओं पर विभाग का कोई ध्यान नहीं।

बारिश के मौसम में बरसात होने पर कमरों की छतों से पानी टपकने लगता है। अधिकतर कमरे जमीन लेवल से नीचे हैं जिसके चलते कमरों का पानी भी बाहर नहीं निकल सकता। सफाई कर्मचारी नहीं होने से स्कूल कमरों और प्रांगण की सफाई नहीं होती जबकि शौचालयों का हाल बेहाल रहता है। शौचालय की तो कभी सफाई होती ही नहीं है जिससे दुर्गंध से बुरा हाल है।कई बच्चों की मदद भी लेने को मजबूर होना पड़ता है। बार बार सरकार से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांग की जा रही है लेकिन मांग को पूरा नहीं किया गया है। स्कूल प्राचार्य का कहना है कि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांग को लेकर विभाग को लिखा गया है। मासिक रिपोर्ट में मांग भेजी जाती है लेकिन अभी तक स्कूल में कोई भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। सफाई व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत की ओर से एक कर्मचारी भेजा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed