फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Private schools updated the data of 2358 students on the portal

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी स्कूलों ने 2358 विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर किया अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Private schools updated the data of 2358 students on the portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूल संचालकों को जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को दाखिला दिए जाने के बाद उसकी जानकारी स्कूलों को पोर्टल पर अपडेट करनी थी, लेकिन निजी स्कूल संचालक डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रहे हैं।
प्रदेश से अब तक केवल 31.63 प्रतिशत बच्चों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की गई है। इसमें से केवल 20 प्रतिशत बच्चों को ही दाखिले अब तक मिले हैं जबकि 11.64 प्रतिशत बच्चों के दाखिले रिजेक्ट करने की सूचना निजी स्कूलों ने अपडेट की है।
विज्ञापन

यहीं नहीं 68 प्रतिशत बच्चों की जानकारी अब तक पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है। ऐसे में मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के लिए निजी स्कूलों को अब फिर से 16 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीई के तहत प्रदेश के 2664 निजी स्कूलों में 11803 विद्यार्थियों के दाखिले किए जाने हैं और उनकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट निजी स्कूलों को करनी है। इसमें से अब तक प्रदेश भर से 3733 विद्यार्थियों का डाटा ही पोर्टल पर अपलोड निजी स्कूलों ने किया है। इसमें बताया गया है कि निजी स्कूलों की तरफ से अब तक केवल 2358 विद्यार्थियों के दाखिले किए गए हैं। इसके अलावा 1375 विद्यार्थियों के दाखिले को निरस्त कर दिया गया है जबकि 8070 विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed