फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Private school bus ran into the wind blow gallop government order, jhajjar news

सरकारी आदेेश हवा में उड़ा सरपट दौड़ी निजी स्कूल बस

Tue, 27 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। स्कूलों में छुट्टी रखने के सरकारी आदेशों के बावजूद निजी स्कूलों की बसें ठंड में ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए मंगलवार की सुबह पहले की ही तरह दौड़ती नजर आई। शिक्षा विभाग की ओर से आदेश आया था कि प्रदेश के सभी स्कूलों में 25 दिसंबर से 8 दिसंबर तक 15 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान कोई स्कूल खुला नहीं होगा और अगर स्कूल खुला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन मंगलवार को तो अधिकतम निजी स्कूल पहले की भांति ही खुले और ऐसे ही दोपहर तक उनकी कक्षाएं चलती रही। इसके बावजूद किसी स्कूल में झांकने तक की हिम्मत किसी शिक्षा विभाग के अधिकारी ने नहीं दिखाई। सरकारी आदेशों को लागू करवाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी जरा सा भी सक्रियता नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


हर साल होता है यही रवैया
शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान निजी स्कूलों का यही रवैया होता है। निजी स्कूलों पर नकेल डालने में शिक्षा विभाग अभी तक नाकाम रहा है। इसके चलते निजी स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे सरकारी आदेशों को कोई तवज्जो नहीं देते। इसका उदाहरण वर्तमान में आए आदेशों के दौरान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



सरकारी छुट्टी के चलते अधिकारी चेकिंग नहीं कर पाए। सभी बीईओ को आदेश जारी कर मंगलवार से चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी कर दिया गया है। चेकिंग अभियान के दौरान हीं स्कूलों की छुट्टी भी करवाई जाएगी, अगर किसी स्कूल ने आदेश नहीं माने तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। - सतबीर सिंह सिवाच, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed