फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Private bus impound

बस स्टैंड से सवारी भर रही निजी बस को बनाया बंधक

Tue, 26 Jan 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 26 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Private bus impound

बस का परमिट तो हिसार के मुंढ़ाल का, लेकिन यह प्राइवेट बस सोमवार को रोहतक-झज्जर के बीच सवारी ढोने लगी। अभी एक ही फेरा पड़ा था कि बस स्टैंड पर हलचल शुरू हो गई।

विज्ञापन


दूसरे फेरे में बस स्टैंड में सवारी उठाने के लिए घुसी तो रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बस को पकड़ लिया। हंगामा हुआ, यूनियन पुलिस को बुलाने पर अड़ी तो चालक बस को छोड़कर चुपचाप खिसक गया। पकड़ी गई दूसरे रूट की निजी बस का आरटीए ने सोमवार देर सायं चालान काट दिया। साथ ही बस को इंपाउंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि बस अधिकारियों से सेटिंग करके चलाई गई, दूसरी तरफ अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं, तो बस मालिक मोटर व्हीकल एक्ट का पाठ पढ़ा रहा है। कुल मिलाकर सुबह से सायं तक बस स्टैंड पर बस को लेकर माहौल गर्माया रहा। बाद में बस को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला ः परमिट से चलने वाली एक प्राइवेट बस सोमवार सुबह रोहतक से सवारी लेकर झज्जर बस स्टैंड पहुंची। बस ने बाद में बस स्टैंड से सवारी भरी और रोहतक लौट गई। इस बीच बस को लेकर हलचल शुरू हो गई कि अवैध तौर से चल रही बस अंदर से सवारी भर ले गई।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नेता भी लामबंद हो गए। सुबह 11 बजे बस रोहतक से दूसरे फेरे में झज्जर बस स्टैंड पहुंची तो रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान शिवचरण, कर्मबीर चाहर, राजेश डावला, दिलबाग, नवीन, जसवीर आदि ने बस को पकड़ लिया।

चालक से कागजात मांगे तो वो कुछ नहीं दिखा पाया। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। हंगामा शुरू हो गया तो रोडवेजकर्मियों ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर दिया। वहीं चालक बस छोड़कर चुपचाप चला गया। यूनियन नेताओं ने मामले की सूचना रोडवेज जीएम को दी और बस को बंधक बनाकर रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया। रोडवेजकर्मी नेताओं द्वारा पकड़ी गई बस के मालिक एवं प्राइवेट बस यूनियन प्रधान जगदीप ग्रेवाल ने कहा कि उनके पास रोहतक-झज्जर रूट का परमिट है।

इस रूट की बस में दिक्कत होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-मुंढ़ाल रूट वाली बस को दूसरी बस के परमिट पर रोहतक-झज्जर के लिए चलाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 103 में प्रावधान है कि परमिट पर कोई सी बस चलाई जा सकती है। न तो जीएम को बस का चालान करने की पावर है और न ही यूनियन नेताओं को बंधक बनाने की। वे इसको लेकर कार्रवाई करेंगे।

बस स्टैंड पर सवारी उठा रही प्राइवेट बस को रोडवेज कर्मी यूनियन नेताओं ने बंधक बना लिया, लेकिन बस का चालान काटने या इंपाउंड करने की बात आई तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई से बचते दिखे, लेकिन देर शाम बस का चालान कर उसे इंपाउंड कर दिया गया। रोडवेज के बस स्टैंड इंचार्ज वेदप्रकाश से बात हुई तो वो बोले कि आधे घंटे से बाहर गए हैं, उनको नहीं पता।

बोले जीएम, मामला उनके अंडर में नहीं ः प्राइवेट बस को बस स्टैंड के अंदर से पकड़ा गया, जहां जीएम रोडवेज सब कुछ है। बात कार्रवाई की आई तो जीएम महताब सिंह खर्ब बोले मामला उनके अंडर नहीं है। मामले में आरटीए ही कार्रवाई करेगा।


आरटीए ने पहले नकारा, फिर बोले चुनावी ड्यूटी में हूं ः मामले में आरटीए प्रदीप कौशिक से बात की गई तो पहले तो वे इस प्रकार के मामले की सूचना से ही मुकर गए। उनको बताया गया कि जीएम ने बोला है कि आपको सूचना दी है, फिर संभले और बोले आएटीए ने कहा कि सूचना आई थी। वे चुनाव ड्यूटी पर हैं, बस के कागजात आदि चेक करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed