फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Prices of gold and silver increased, weight of jewelery decreased

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोने-चांदी के दाम बढ़े, जेवर के वजन घटे

Sat, 05 Oct 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 05 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Prices of gold and silver increased, weight of jewelery decreased
04jjrp12- झज्जर। दुकान पर सामान खरीदने के लिए पहुंची महिलाएं। संवाद
झज्जर। नवरात्र में लोग सोने-चांदी के गहने खरीद रहे हैं, लेकिन महंगाई के कारण उन्हें आभूषणों के वजन में कमी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हरियाणा स्वर्णकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल लांबा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं, लेकिन अभी त्योहार का समय है। आगे शादियों को सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए लोगों ने अभी से मोलभाव कर जेवर की खरीद शुरू कर दी है। पहले जहां लोग 5 ग्राम सोने की अंगूठी बनवाते थे, वहीं लोग अब कम वजन के जेवर की खरीदारी कर रहे हैं। पहले 5 ग्राम सोने की अंगूठी 30 हजार में बन रही थी। वहीं अब 40 हजार में बन रही है। इस वजह से ग्राहक अब पांच की जगह चार ग्राम की अंगूठी बनवाने लगे है।

नवरात्र से पहले श्राद्ध और चुनाव के कारण लोग आभूषणों को खरीदने नहीं आ रहे थे। अब जो आ रहे हैं, वह बहुत मोल भाव करने के बाद ही खरीद रहे हैं। नवरात्र से पहले सोने का अनुमानित भाव 80 हजार रुपये प्रति तोला होने का था, जो करीब पहुंच गया है। इस साल के अंत तक सोने का भाव 85 हजार रुपये तोला पहुंचने का अनुमान है। वहीं चांदी की बात करें तो अभी 92 हजार रुपये किलोग्राम के आसपास है। साल के अंत तक एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन



इंसेट
हर साल सोना देता है 20 प्रतिशत फायदा
आज के समय में सोने में निवेश करना सबसे ज्यादा फायदेमंद बना है। सोने में निवेश करने पर हर साल लगभग 20 प्रतिशत तक का फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed