Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   price money announce

बदमाश हिमांशु उर्फ भाउ पर 25 हजार का इनाम घोषित

Tue, 25 May 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
price money announce
झज्जर। रोहतक जिले के रिटौली गांव निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले मांडोठी गांव निवासी परमिंद्र उर्फ चीमा व बिरधाना निवासी संजय पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जा चुके हैं। इनामी बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ झज्जर जिले में एक व्यक्ति की हत्या व जानलेवा हमला करने की दो अलग-अलग मामले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी ने जनवरी 2021 में बेरी शहर के एरिया में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या व नवंबर 2019 में बेरी शहर के एरिया में जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त दोनों आपराधिक वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश दुग्गल ने पुलिस कर्मियों को दोनों ही मामलों कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि आरोपी को पकड़वाने में स्थानीय पुलिस की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने आमजन से आरोपी को पकड़वाने में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मोबाइल नंबर 8930500702, 8930500608 व 8930500677 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed