{"_id":"60ac01c48ebc3edcb67fbd3d","slug":"price-money-announce-jhjhar-news-rtk6098416148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश हिमांशु उर्फ भाउ पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश हिमांशु उर्फ भाउ पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक जिले के रिटौली गांव निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले मांडोठी गांव निवासी परमिंद्र उर्फ चीमा व बिरधाना निवासी संजय पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जा चुके हैं। इनामी बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ झज्जर जिले में एक व्यक्ति की हत्या व जानलेवा हमला करने की दो अलग-अलग मामले हैं।
बता दें कि आरोपी ने जनवरी 2021 में बेरी शहर के एरिया में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या व नवंबर 2019 में बेरी शहर के एरिया में जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त दोनों आपराधिक वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश दुग्गल ने पुलिस कर्मियों को दोनों ही मामलों कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए थे।
एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि आरोपी को पकड़वाने में स्थानीय पुलिस की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने आमजन से आरोपी को पकड़वाने में स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मोबाइल नंबर 8930500702, 8930500608 व 8930500677 पर दी जा सकती है।