फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparations underway for wheat procurement along with mustard procurement in Jhajjar

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में सरसों खरीद के साथ गेहूं खरीद की तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for wheat procurement along with mustard procurement in Jhajjar
29jjrp06- अनाज मंडी में सीसीटीवी निगरानी को लेकर जांच करते डीसी। स्रोत : प्रचार विभाग
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने रविवार को झज्जर स्थित अनाज मंडी का दौरा कर सरसों की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और आगामी गेहूं खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो चुकी है जो पांच निर्धारित खरीद केंद्रों पर सुचारू रूप से जारी है। वहीं 10 खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ होगी जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रबी फसलों की खरीद की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिले की सभी मंडियों में चल रही खरीद प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। डीसी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed