फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Preparations intensified for nationwide ritual in Lowa Kalan, Panchayat made outline

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा कलां में देशव्यापी अनुष्ठान के लिए तैयारियां तेज, पंचायत ने बनाई रुपरेखा

Sun, 07 Apr 2024 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 07 Apr 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for nationwide ritual in Lowa Kalan, Panchayat made outline
फोटो 70 : पंचायत में पहुंचे पलोगों का किया गया स्वागत।
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव लोवा कलां में 21, 22 व 23 अप्रैल को हाेने वाले देशव्यापी धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 अप्रैल को लाेवा सतरहे के प्रधान रहे समाजसेवी श्रीचंद मान की याद में अनुष्ठान (देशोहरी कारज) होगा। जबकि 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए देश भर में खाप संगठनों, जनप्रतिनिधियों व आमजन को निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम की तैयारियों (सीधा खरीद) काे लेकर रविवार को लाेवा कलां में पंचायत बुलाई गई। इसमें दो दिनों में मिष्ठान तैयार करने से लेकर पूरे रीति रिवाज के लिए रूपरेखा बनाई गई। पंचायत में पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि किसी भी देशोहरी कारज की एक सामाजिक प्रक्रिया है। इसी को पूरा करने के लिए यह पंचायत रखी गई। रविवार को जिस मकसद से यह पंचायत हुई, उसे सामाजिक भाषा में सीधे की पंचायत कहा जाता है। इस पर सभी की सहमति ली गई। स्व. श्रीचंद मान की याद में उनके पुत्र अशोक मान, दलबीर मान, सिकंदर मान व समस्त परिवार की ओर से खाप 360 पंचायत की अनुमति के बाद यह देशोहरी कारज किया जा रहा है। 22 अप्रैल को यह आयोजन होगा। इससे पहले 21 अप्रैल को भी कार्यक्रम रखा गया है। 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन लोवा कलां में हर बार देशव्यापी भंडारे का आयाेजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed