{"_id":"67799227dcdc195d2b017000","slug":"preparations-for-beautification-on-both-sides-of-west-juaan-drain-nagar-parishad-is-making-the-project-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112053-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वेस्ट जुआं ड्रेन के दोनों तरफ सुंदरीकरण की तैयारी, नगर परिषद बना रही प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वेस्ट जुआं ड्रेन के दोनों तरफ सुंदरीकरण की तैयारी, नगर परिषद बना रही प्रोजेक्ट
Sun, 05 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बीचों-बीच से गुजर रही ड्रेन के साथ बनाए गए रास्ते पर सुंदरीकरण की तैयारी नप की ओर से की गई है। इसके लिए 4.5 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है। नगर परिषद सरकार से इस बजट की मांग करेगा। बजट मिलने के बाद ड्रेन वाले रास्ते पर हरियाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। यह मार्ग लगभग चार से पांच किलोमीटर लंबा है।
मार्ग के सुंदरीकरण को लेकर खाका तैयार किया गया है। यहां पर कैरिज-वे में लगी स्ट्रीट लाइट को हटाया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 4.5 करोड़ की राशि खर्च होने का अनुमान है। इस पूरे रास्ते पर दोनों तरफ बने फुटपाथ व अन्य जमीन के किस हिस्से का किस तरीके से सुंदरीकरण किया जा सकता है, इसका खाका तैयार किया गया है।
प्रोजेक्ट के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग और सीएम से बजट की मांग की जाएगी। बजट मिलने के बाद इस दिशा में आगामी कार्रवाई शुरू होगी। यदि यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाता हे तो ड्रेन वाले रास्ते की सुंदरता बढ़ेगी।