फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pregnant woman's belly hit the kick, abortion, jhajjar news

गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, गर्भपात

Wed, 28 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

शहर की जयहिंद कालोनी की रहने वाली एक महिला को उसके पड़ोसियों ने झगड़े के दौरान पेट पर लात मारी। जिसके चलते 3 महीने की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार जयहिंद कालोनी निवासी पीड़िता पड़ोस में लगे हैंडपंप पर पानी लाने के लिए गई थी, इसी दौरान उसका झगड़ा पड़ोसियों से हो गया। झगड़े के दौरान पड़ोसी हवासिंह, संतरा और सुनीता ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने उसके पेट पर लात मार दी, जिसके चलते उक्त पीड़िता बेहोश हो गई। झगड़े का पता लगने पर पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़िता को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान ही 3 महीने का बच्चा गिर गया गया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है झगड़ा
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो चुका है। इसमें आरोपियों ने पीड़िता के पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामले में जांच के बाद पीड़िता के पति को पुलिस ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। इसी रंजिश के चलते मंगलवार को दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हवासिंह, संतरा व सुनीता के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed