Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pregnant woman did not undergo ultrasound, operation could not be done

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्भवती का नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, नहीं हो सके ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman did not undergo ultrasound, operation could not be done
-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते न तो आंखों के ऑपरेशन हुए और न ही जनरल सर्जरी के ऑपरेशन हुए। गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके।
विज्ञापन

कुल 20 आंखों के ऑपरेशन, जनरल सर्जरी और आर्थो के चार-चार ऑपरेशन नहीं हो सके। इलाज न होने के कारण मरीज मायूस होकर वापस लौटे। सबसे ज्यादा भीड़ नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में रही। मंगलवार को भी 55 डॉक्टरों में से 40 डॉक्टर हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ओपीडी होती है। पोस्टमार्टम और डिलिवरी सेवाएं जारी रही। अस्पताल में बाहर से बुलाए गए डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। मगर विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को परेशानी हुई। मरीजों को डॉक्टरों की ओर से हड़ताल के बाद आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अस्पताल के प्रबंधक अधिकारी डॉ. विनय देशवाल ने दावा किया कि हड़ताल का बहादुरगढ़ में कम ही असर रहा। सिर्फ इलेक्टिव सर्जरी नहीं हुई और यह आज प्लान भी नहीं था। एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष डॉ. आकृति का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
वर्जन
पत्नी गर्भवती हैं और आखिरी महीना चल रहा है। डिलिवरी कभी भी हो सकती है। जांच कराने आए थे। ओपीडी में जांच तो हुई लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। बुधवार को फिर अस्पताल में आएंगे और अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा।

-बिमलेश मिश्रा, टिकरी कलां, दिल्ली



9 दिसंबर को आंखों के ऑपरेशन का समय दिया गया था। वह पत्नी के साथ आंख बनवाने के लिए आए थे। पता चला है कि आज हड़ताल है। अब परेशान होकर घर वापस लौटना पड़ा।
-तस्वीर सिंह, निवासी लाइनपार, बहादुरगढ़।



आज आंख के ऑपरेशन का दिन था। अस्पताल आईं तो मालूम हुआ कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ऑपरेशन नहीं होगा। दो घंटे खड़ी रहीं लेकिन डॉक्टर नहीं आए तो वापस लौटना पड़ा। अब दोबारा तारीख मिलेगी तो ऑपरेशन होगा।


-रमा देवी, लाइनपार, बहादुरगढ़।

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

-फोटो 58 : नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर खड़़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article