{"_id":"671be2815b9968aa0309c168","slug":"praveen-garg-re-elected-as-head-of-kobe-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110722-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी के दोबारा प्रधान चुने गए प्रवीण गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी के दोबारा प्रधान चुने गए प्रवीण गर्ग
Fri, 25 Oct 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 61 : कोबी के चुने गए पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य।
बहादुरगढ़। औद्योगिक संस्था कनफेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी ने संस्था के पदाधिकारियों का चुनाव किया। कार्यकारिणी सदस्यों के पहले चुनाव की प्रक्रिया फर्म एवं सोसाइटी की झज्जर जिला रजिस्ट्रार विजयलक्ष्मी की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में सत्यनारायण सिंह (आईआरएस) और चुनाव कमेटी सदस्य के रूप में रवि किंद्रा व संजय जैन की नियुक्ति की गई थी। कार्यकारिणी सदस्यों ने बैलेेट पेपर के जरिये अपना मत देकर दोबारा से प्रधान पद के लिए प्रवीण गर्ग को चुना। जबकि विपिन बजाज को उपाध्यक्ष, प्रदीप कौल को महासचिव, सुरेन्द्र को संयुक्त सचिव व अशोक कुमार मित्तल को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।