फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pradeep Ladrawan won from two wards in the college election.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉलेजियम चुनाव में प्रदीप लडरावन दो वार्डों से विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Ladrawan won from two wards in the college election.
फोटो-86: बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी के विजेता कालेजियम सदस्य। स्त्रोत संस्था
बहादुरगढ़। दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी के कॉलेजियम के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। कुल 92 कॉलेजियम सदस्यों में से पहले ही 76 सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके थे जबकि शेष 16 वार्डों में मतदान के जरिए कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रदीप लडरावन वार्ड-7 और वार्ड-62 से विजयी हुए हैं। वार्ड-19 से प्रवीन छिल्लर, वार्ड-21 से अनिल गुलिया, वार्ड-23 से प्रवीन कुमार धनखड़, वार्ड-27 से धर्मपाल तहलान, वार्ड-28 से तेजपाल राठी, वार्ड-29 से कपूर राठी, वार्ड-30 से संदीप राठी, वार्ड-35 से संदीप हुड्डा, वार्ड-37 से बिजेंद्र दलाल विजयी रहे।
विज्ञापन

वार्ड-53 से सुनील दलाल, वार्ड-54 से प्रदीप तहलान, वार्ड-60 से गुलाब सिंह, वार्ड-62 से प्रदीप लडरावन, वार्ड-88 से श्रीओम ठेकेदार व वार्ड-91 से मुकेश दलाल विजयी रहे।निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शर्मा की देखरेख में सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल में मतदान हुआ। मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद मतगणना की गई। प्रत्येक वार्ड में 13 से 14 सदस्य मतदाता थे। 16 वार्डों के लिए कुल 33 उम्मीदवार मैदान में थे। कॉलेजियम सदस्यों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे जिसमें कॉलेजियम के निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे।

फोटो-86: बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी के विजेता कालेजियम सदस्य। स्त्रोत संस्था

फोटो-86: बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला सोसाइटी के विजेता कालेजियम सदस्य। स्त्रोत संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed