{"_id":"68daf32de67b48714e0725e3","slug":"pradeep-brings-glory-to-india-abroad-by-completing-the-ultra-marathon-spartathlon-2025-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-126752-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदीप ने अल्ट्रा मैराथन स्पार्टाथलॉन 2025 को पूरा कर विदेश में भारत का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदीप ने अल्ट्रा मैराथन स्पार्टाथलॉन 2025 को पूरा कर विदेश में भारत का नाम किया रोशन
Tue, 30 Sep 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
29jjrp22- प्रदीप बैनीवाल
बेरी। गांव गोधड़ी निवासी प्रदीप बेनीवाल ने एथेंस (ग्रीस) में भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय धरती पर लहराया है। प्रदीप बेनीवाल ने अल्ट्रा मैराथन स्पार्टाथलॉन 2025 को पूरा किया है। प्रदीप कुमार ने इंडिया के रनर्स को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले दौड़ को पूरा किया है। प्रदीप कुमार ने 400 में से 42वां स्थान हासिल किया है। प्रदीप ने यह उपलब्धि 30 घंटे 8 मिनट में हासिल की।
इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ अपने गांव गोधड़ी बल्कि हरियाणा के साथ पूरे भारत का गौरव भी बढ़ाया है। अब प्रदीप के गांव लौटने पर उनके स्वागत की तैयारी की जा रही हैं। 246 किलोमीटर की दूरी, एथेंस से स्पार्टा तक, स्पार्टाथलॉन विश्व की सबसे कठिन सहनशक्ति दौड़ों में से एक है। इसमें धावकों की शारीरिक क्षमता, मानसिक शक्ति और अदम्य संकल्प की सच्ची परीक्षा होती है।
इस वर्ष करीब 400 धावक दुनिया भर से शामिल हुए, जिनमें से चार प्रतिभागी भारत से थे। प्रदीप ने उनमें सबसे तेज समय दर्ज कर भारत का मान बढ़ाया।प्रदीप ने कहा कि स्पार्टाथलॉन 2025 पूरा करना मेरे लिए गर्व और विनम्रता का क्षण है। यह यात्रा भारत सरकार विशेषकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के निरंतर प्रोत्साहन के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने अपने सीईओ मिहिर कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। प्रदीप 2 अक्तूबर 2025 को भारत लौटेंगे।