फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PR paddy was not purchased

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीआर धान की नहीं हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
PR paddy was not purchased
03jjrp23- झज्जर। शहर की अनाज मंडी में धान की भराई करते हुए श्रमिक। संवाद - फोटो : संस्थान
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में सोमवार को पीआर धान की आवक हुई लेकिन खरीद नहीं हो पाई। इसके अलावा मडियों में बाजरे की बाजरे की आवक व खरीद में मंदी आई है। वहीं, मंडिया में प्राइवेट धान की आवक व खरीद तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की दो अनाज मंडियों बेरी व मातनहेल में पीआर धान की खरीद हो रही है। अब तक 381 किसानों के पीआर धान के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 17944 क्विंटल धान की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, अब तक 202 किसानों की 9898.3 क्विंटल धान की खरीद की गई है। धान की प्राइवेट खरीद भी हो रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में बाजरे आवक और प्राइवेट खरीद लगातार जारी है। अब तक 12544 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 353765.9 क्विंटल बाजरे की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, जिले में अब तक 12386 किसानों की 343320.5 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई। वहीं, प्राइवेट खरीददार बाजरे का उठान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद हो रही है। झज्जर अनाज मंडी में रविवार को 1509 मशीन के 200 क्विंटल धान और 1509 हाथ का 150 क्विंटल धान पहुंचा लेकिन खरीदा नहीं गया। इसके अलावा 1718 मशीन का 500 क्विंटल धान 2700 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1718 हाथ का 500 क्विंटल धान 3400 से 3470 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।

इसके अलावा 1121 हाथ का 6000 क्विंटल धान 3900 से 4075 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1121 मशीन का 1500 क्विंटल धान 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। मातनहेल अनाज मंडी में 1121 हाथ का 2000 क्विंटल धान 3900 से 4081 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1718 हाथ का 250 क्विंटल धान 3400 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed