फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PR paddy was not purchased, 6986.4 quintals of millet remained to be sold

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीआर धान की नहीं हुई खरीद, 6986.4 क्विंटल बाजरा बिकना बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
PR paddy was not purchased, 6986.4 quintals of millet remained to be sold
16jjrp13- झज्जर। शहर की अनाज मंडी में किसानों की तरफ से लाई गई धान की फसल। संवाद
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को पीआर धान की आवक व खरीद नहीं हुई। बाजरे के गेट पास भी नहीं काटे गए। वहीं, प्राइवेट खरीदारों की तरफ से बाजरे की खरीद की गई। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे व धान का उठान लगातार जारी है। अब तक मंडियों में पांच किसानों का 6986.4 क्विंटल बाजरा बिकना बाकी है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की प्राइवेट खरीद लगातार जारी है। अब तक 12769 किसानों के बाजरे के गेट पास काटे गए हैं जिनकी 361637.4 क्विंटल बाजरे की आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, अब तक 12764 किसानों की 354651 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई। बाजरे की खरीद के बाद प्राइवेट खरीदारों की तरफ से बाजरे का उठान किया जा रहा है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद हो रही है। झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को 1718 मशीन का 100 क्विंटल धान 3000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। 1718 हाथ का 750 क्विंटल धान 3500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1121 हाथ का 7500 क्विंटल धान 3950 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 1121 मशीन का 500 क्विंटल धान 3350 प्रति क्विंटल खरीदा गया। 1885 किस्म का 200 क्विंटल धान 3550 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। मातनहेल अनाज मंडी में 1121 हाथ का 2000 क्विंटल धान 3900 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1718 हाथ का 250 क्विंटल धान 3450 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed