{"_id":"68d30259fb90dec0eb0228b6","slug":"potholes-on-the-roads-will-be-filled-with-rs-48-lakh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117692-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 48 लाख रुपये से भरे जाएंगे सड़कों पर बने गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 48 लाख रुपये से भरे जाएंगे सड़कों पर बने गड्ढे
Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक सड़क से निकले सरिये। संवाद
बहादुरगढ़। बारिश से खराब हुईं सड़कों को नगर परिषद की ओर से ठीक करने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी। सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए नगर परिषद ने पहली बार प्रीमिक्स मटेरियल का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। सड़कों पर बने गड्ढे भरने के लिए लगभग 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि बहादुरगढ़ में नई तकनीक के तहत बिटुमिन कंक्रीट मिक्स मटेरियल से गड्ढों को तुरंत भरा जा सकता है। इससे न केवल सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि आम नागरिकों को भी गड्ढों के कारण होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रीमिक्स मटेरियल का इस्तेमाल विशेष रूप से इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह जल्दी सेट हो जाता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
शहर में रेलवे रोड, ड्रेन वाले रास्ते, नजफगढ़ रोड, बालौर चौक, सेक्टर-2 और 6 समेत अन्य कई मार्गों पर गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। सड़कों पर गड्ढों की समस्या काफी गंभीर रही है। शहर के सबसे पुराने रिहायशी सेक्टर 6 में भी बारिश के बाद गड्ढे बन गए हैं। इस समस्या को लेकर वार्ड 29 के पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और गड्ढों को भरवाने व सेक्टर की सड़कों का निर्माण करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रीमिक्स मटेरियल से गड्ढे भरने की प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित होगी। इस तकनीक के इस्तेमाल से केवल गड्ढे भरने तक ही सीमित नहीं, बल्कि सड़क की मरम्मत और रखरखाव की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
इस योजना के तहत शहर के सभी वार्डों में बिटुमिन सड़क के गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। यह प्रयास न केवल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगा बल्कि नागरिकों की रोजमर्रा की यात्रा को भी सुरक्षित और सुगम बनाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गड्ढे भरने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके।
-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद बहादुरगढ़।