फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Posters on metro pillars are spoiling the beauty

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुंदरता बिगाड़ रहे मेट्रो पिलर पर लगे पोस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Posters on metro pillars are spoiling the beauty
-फोटो 61 : शहर में मेट्रो पिलर्स पर लगाई गई अवैध प्रचार सामग्री। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मेट्रो पिलर्स पर लगे पोस्टर शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से मेट्रो पिलर्स पर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाने पर पूरी तरह मनाही है, लेकिन न तो शहर के नेता मेट्रो पिलर्स पर पोस्टर चस्पा करने से बाज आ रहे हैं और न ही अन्य लोग। ऐसे में
शहर के मेट्रो पिलर्स पर अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगी रहती है। कभी-कभार नगर परिषद की ओर से यहां पर लगाई जाने वाली प्रचार सामग्री को हटाया जाता है, लेकिन शहरवासी फिर से इन पिलरों पर पोस्टर चस्पा कर देते हैं। राजनेता व विभिन्न संस्थानों के पोस्टर व बैनर यहां पर लगे रहते हैं। इससे ये मेट्रो पिलर बदसूरत हो गए हैं। इससे शहर की सुंदरता व सूरत भी खराब हो रही है। पर्यावरण भी खराब होता है। शहर की कई सामाजिक संस्थाएं कई सालों से शहर में सफाई, स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैला रही है। संस्थाओं के पदाधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं राजकुमार अरोड़ा, विकास कुमार, सेक्टर-6 निवासी रघुवीर सिंह ने मांग की है कि मेट्रो पिलरों पर अवैध प्रचार सामग्री न लगे। कुछ ऐसा किया जाए, जिससे मेट्रो पिलर काफी आकर्षक लगे और शहर की स्वच्छता बरकरार रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों शहरवासी दीपक गोयल, सतपाल कुमार ने डीएमआरसी को पत्र लिखकर मांग की थी कि इन पिलरों पर वाल पेंटिंग की जाए। डीएमआरसी ने उनके सुझाव को गंभीरता से लिया और प्रथम चरण में छह पिलरों पर वाल पेंटिंग करके उन पर जागरूकता संदेश लिखवाने की कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed