{"_id":"6206bcba9ba46212276f643d","slug":"possession-letter-ready-for-auto-market-shopkeepers-bahadurgarh-news-rtk638155248","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो मार्केट के दुकानदारों के पजेशन लेटर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो मार्केट के दुकानदारों के पजेशन लेटर तैयार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के ऑटोमोबाइल दुकानदारों को बादली रोड के साथ बाईपास के निकट विकसित की जा रही नई ऑटो मार्केट में दुकानें अलॉट करने के लिए पजेशन लेटर मिलने लगे हैं। दुकानदारों को यह सफलता ऑटो मार्केट एसोसिएशन के करीब 30 साल के प्रयास के बाद मिली है। लेटर मिलने की शुरुआत होने पर दुकानदारों ने शुक्रवार को प्रसन्नता व्यक्त की।
एसोसिएशन के प्रधान रोहताश डागर व महासचिव गजेंद्र सांगवान ने बताया कि संस्था की वर्षों की मशक्कत के बाद ऑटो व्यवसायियों के पजेशन लेटर मिलने शुरू हो गए हैं। दुकानों की ड्राइंग भी बन गई है। अब दुकानदार अपने नक्शे पास करवा कर वहां दुकान बनाना शुरू कर सकेंगे। शुक्रवार को कई सदस्यों को लेटर मिल गए। लेटर पाने वालों में प्रधान रोहताश डागर व राजू राठी भी शामिल थे। गजेंद्र सांगवान, राजेंद्र अरोड़ा, प्रदीप राठी व सोनू जिंदल आदि भी उपस्थित रहे।
हालांकि इस बीच हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सिद्धार्थ सिंह का तबादला हो गया है और श्वेता सुहाग को बहादुरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सांगवान ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य ऑटो व्यवसायी कार्य दिवस में शाम तीन बजे के बाद एचएसवीपी दफ्तर जाकर जेई सुरेंद्र से अपने लेटर ले सकते हैं।