फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution went from green to orange as soon as air brakes were applied

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा पर ब्रेक लगते ही ग्रीन से ऑरेंज में पहुंचा प्रदूषण

Sun, 11 Feb 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Pollution went from green to orange as soon as air brakes were applied

विज्ञापन

बहादुरगढ़। शनिवार को हवा की गति पर ब्रेक लगते ही प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह के धुआं छाया रहा। इससे एक्यूआई भी लगातार बढ़ता गया। पिछले कई दिनों से जहां एक्यूआई ग्रीन जोन में था वह शनिवार को ऑरेंज कलर में पहुंच गया। यह गंभीर स्थिति है।
मौसम विभाग ने 13 व 14 फरवरी को होने वाली हल्की बारिश के बाद प्रदूषण कम होने का अनुमान लगाया है। ऐसे में बहादुरगढ़ वासियों को अभी दो दिन प्रदूषण परेशान करेगा। पिछले कई दिनों से 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। इस पर शनिवार ब्रेक लग गया और प्रदूषण भी बढ़ गया। शनिवार को सुबह क्षेत्र में धुंध और धुआं छाया रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। धूप भी हल्की रही। शनिवार सुबह जहां एक्यूआई 211 पर पहुंचा था। यह शाम होते-होते चार बजे 245 पर पहुंच गया। अनुमान है कि रविवार को एक्यूआई 300 के करीब पहुंच जाएगा और लोगों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन



13 को फिर बदलेगा मौसम

13 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को हवा में नमी का स्तर 29 से 84 प्रतिशत तक रहा। 11 से 13 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। बहादुरगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed