{"_id":"6568ecfbff03c4ba040a1328","slug":"pollution-remained-in-serious-condition-for-9-days-in-november-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3944-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवंबर में 9 दिन गंभीर स्थिति में रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवंबर में 9 दिन गंभीर स्थिति में रहा प्रदूषण
Fri, 01 Dec 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नवंबर माह की शुरुआत से ही प्रदूषण गंभीर हालत में पहुंच गया। जैसे-जैसे एक्यूआई बढ़ता गया और लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी। माह के आखिरी दिन वीरवार को भी प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर के करीब रहा। एक्यूआई 391 दर्ज हुआ। कुल मिलाकर इस बार नवंबर माह में 9 दिन स्थिति बेहद गंभीर रही। 8 दिन प्रदूषण 390 से 400 के बीच दर्ज किया गया। महीने के 17 दिन शहरवासियों ने भयंकर प्रदूषण झेला। दो दिनों तक एक्यूआई 400 पार रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में नवंबर माह में ज्यादा प्रदूषण शहरवासियों को झेलना पड़ा था।
वीरवार को सुबह के समय सैर के लिए जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन चालकों को फिर से आंखों में जलन, चुभन की समस्या खड़ी हो गई। सीएक्यूएम (कमिशन एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) की ओर से दो दिन पहले हटाई गई गै्रप-3 की पाबंदिया किसी भी समय फिर से लागू की जा सकती है, क्योंकि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वीरवार को हवा नहीं चली और एक्यूआई बढ़ा गया। बता दें कि नवंबर की शुरुआत पर पहले दिन एक्यूआई 392 दर्ज किया गया था। जबकि माह के अंतिम दिन सीपीसीबी बुलेटिन के अनुसार यह 391 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 69 से 100 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को प्रदूषण में हल्की राहत की संभावना जताई गई है।
दो सबसे प्रदूषित नवंबर का आकलन
वर्ष 2023 नवंबर में 9 दिन प्रदूषण गंभीर स्थिति में रहा। वहीं 8 दिन गंभीर के करीब (एक्यूआई 390 से 400 के बीच) रहा। इस तरह लोगों ने 17 दिनों तक जानलेवा प्रदूषण झेला। दो दिन एक्यूआई 400 के पार रहा।
विज्ञापन
वर्ष 2021 सबसे प्रदूषित नवंबर में 11 दिन प्रदूषण गंभीर स्थिति में रहा। दो दिन यह गंभीर के करीब (390 से 400 के बीच) रहा। इसतरह लोगों ने 13 दिन जानलेवा प्रदूषण झेलला। तीन दिन एक्यूआई 400 के पार रहा।