फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution levels expected to reduce further on Diwali

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली पर प्रदूषण के स्तर में और कमी आने की उम्मीद

Sat, 11 Nov 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Pollution levels expected to reduce further on Diwali
बहादुरगढ़। क्षेत्र में रात से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। क्षेत्र में जहरीली धुंध साफ हो गई और हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि रविवार को दीवाली से पहले प्रदूषण में और कमी आएगी। वीरवार रात से ही मौसम ने करवट ली थी और शुक्रवार को भी दिन भर 6 से 14 किलोमीटर गति से हवा चलती रही। इससे प्रदूषण साफ हो गया।
विज्ञापन

सीपीसीबी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 360 पर था। इसके बाद सीपीसीबी के ऐप से बहादुरगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई दर्शाया नहीं गया। हालांकि दिन भर हवा चलने के बाद शाम के समय एक्यूआई कम हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 11 नवंबर से हवा और शुद्ध होगी। लगातार तेज हवा चल रही है। 11 और 12 नवंबर को तेज हवाओं का दौर चलेगा। विनोद कुमार, जितेंद्र शर्मा, सुनील कौशिक ने कहा कि कुछ दिनों से बढ़ रहे प्रदूषण से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो खांसी भी होने लगी थी। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बूंदा-बांदी के बाद मौसम साफ हुआ है तो प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है।
विज्ञापन




वर्जन...

बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण कम हुआ है। स्मॉग तो बिल्कुल साफ हो गया। दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी के बाद स्थिति फिर से गंभीर हो सकती है। आमजन को आतिशबाजी न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रदूषण बढ़ा तो फिर से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अमित दहिया, एसडीओ, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed