{"_id":"65aaa488ba9486f54b037aa4","slug":"pollution-level-dropped-cold-did-not-decrease-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-5016-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण का स्तर गिरा, ठंड नहीं हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण का स्तर गिरा, ठंड नहीं हुई कम
Fri, 19 Jan 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
झज्जर में घने कोहरे में गुजरते हुए वाहन।
बहादुरगढ़। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान बढ़ा, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो आने वाले दिनों में लगातार सर्दी कम हो जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी। कोहरा भी न के बराबर ही रहने का अनुमान है।
जनवरी माह के 10 दिन बचे हैं, इन दिनों में भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 19 डिग्री पर पहुंचा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि ठंड के एक से दो झोंके और आ सकते हैं। यह बहुत अधिक लंबे नहीं होंगे।
पिछले तीन-चार दिनों से बहादुरगढ़ में कोहरा नहीं हो रहा है, लेकिन दो दिनों तक शीत लहर चली। शुक्रवार को शीत लहर में भी काफी हद तक राहत रही। हालांकि सूर्य देव दिन के 12 बजे आसमान में चमके, लेकिन वह कुछ मिनटों भर के लिए। इसके बाद फिर से बादलों के बीच छिप गए और शाम तक ऐसे ही चलता रहा। इससे लोगों को दिन भर ठंड़क का अहसास होता रहा। बता दें कि 1 से 11 जनवरी तक दिन के समय धूप नहीं निकली। वहीं 12 से 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहा। अब इस कड़कड़ाती ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अब भी सुबह-शाम कंपकंपी बनी हुई है। अब ठंड का पीक सीजन लगभग बीत चुका है। तापमान में अगले पांच से छह दिनों तक बहु अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। लगातार धूप निकलने से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। बारिश की संभावना नहीं है। हवा में नमी का स्तर 50 से 100 प्रतिशत तक बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत
कई दिनों से लाल रंग में 300 के पार दर्ज हो रहा एक्यूआई शुक्रवार को नीचे आया। इस दिन एक्यूआई 247 ऑरेंज कलर में पहुंचा। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। दिन भर आसमान में सूर्य न चमकने के कारण भी मौसम में हल्की धुंध और धुआं छाया रहा। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।