फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution has increased the number of patients with sore throat and throat infection

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण से खराश और गले में संक्रमण के बढ़े मरीज

Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Pollution has increased the number of patients with sore throat and throat infection
-फोटो 53 : अस्पताल में जांच कराने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Sanvad
बहादुरगढ़। मौसम बदलने से गले में सूजन, खराश और टांसिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। इनको खाने-पीने में भी गले में दर्द हो रहा है। दिक्कत कम न होने पर नागरिक अस्पताल के ईएनटी रोग विभाग में रोजाना 15-20 मरीज पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते हफ्ते भर में गले में दर्द, सूजन, गले में अल्सर और टांसिल फूलने की परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुरुआत में दिन में एक-दो मरीज ही इस समस्या से पीड़ित आ रहे थे लेकिन अब लगातार इनकी संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

मौसम भी लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड है तो दोपहर के समय गर्मी रहती है। इसके कारण दोपहर के समय बच्चे ठंडा पानी पी लेते हैं। इसकी वजह से गले में टांसिल और दर्द की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को गुनगुना पानी करके दें ताकि गले में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि रोटी-सब्जी और पानी निगलने में दर्द बढ़ने पर ये दिखाने आ रहे हैं। इनको दवा देने के साथ गुनगुने पानी से गरारे करने का भी परामर्श दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभी हवा में प्रदूषण अधिक है। धूल-धुएं के अति सूक्ष्म कण नाक और सांस में पहुंच संक्रमण कर रहे हैं। इससे नाक की एलर्जी के मरीज भी आ रहे हैं। इससे बार-बार छींक आना, खांसी होना, जुकाम और सिर में भारीपन की शिकायत हो रही है। बाद में मरीज वायरल फीवर के भी शिकार हो रहे हैं।



इन बातों का रखें ख्याल

-गुनगुना पानी पीएं, नमक युक्त गुनगुने पानी से गरारें करें।

-धूल-धुएं से बचें, बाहर जाते समय मास्क लगाकर जाएं।

-फ्रिज में रखी खाद्य सामग्री खाने-पीने से बचें।
-ब्रश गुनगुने पानी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed