{"_id":"6a00eb87bf21b7da9f080ed7","slug":"politics-over-the-launch-of-development-works-in-ward-26-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123596-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड-26 में विकास कार्यों के शुभारंभ पर सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड-26 में विकास कार्यों के शुभारंभ पर सियासत
Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-66: बहादुरगढ़ के वार्ड 26 में विकास कार्यों का शिलान्यास करते पार्षद बलराम दलाल व वार्ड की
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-26 में रविवार को विकास कार्यों के शुभारंभ को लेकर राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मदर्स डे के मौके पर सबसे पहले वार्ड-26 के पार्षद बलराम दलाल ने महिलाओं को सम्मान देते हुए उनके हाथों नारियल फुड़वाकर गलियों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया।
वहीं कुछ समय बाद विधायक राजेश जून ने नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और अधिकारियों के साथ उसी वार्ड में अलग से नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया जिसके बाद शहर में इसको लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
वार्ड-26 में करीब 50 लाख रुपये की लागत से देव नगर की गली नंबर-5 और 6 का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पार्षद बलराम दलाल द्वारा पहले शुभारंभ किए जाने और बाद में विधायक के अलग कार्यक्रम के कारण यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विधायक राजेश जून ने इसके अलावा वार्ड-23 और वार्ड-27 में भी विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड-23 में करीब 50 लाख रुपये की लागत से कई गलियों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि वार्ड-27 के पटेल नगर में गली नंबर-4 और 7 के निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। इन कार्यक्रमों में विधायक के साथ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, पार्षद सुनैना मलिक, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद प्रवीण कुमार, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक आदि मौजूद थे।
वार्ड-26 के पार्षद बलराम दलाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए उन्होंने लंबे समय से मेहनत की थी और मदर्स डे पर महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से उनके हाथों शुभारंभ कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक दूसरे लोगों की मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं विधायक राजेश जून ने इस पूरे मामले पर कहा कि उनका उद्देश्य केवल शहर का विकास कराना है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा सभी वार्डों में बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।