फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Political rhetoric in a social function is unfortunate: Rajendra

सामाजिक समारोह में राजनीतिक बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण : राजेंद्र

Sun, 05 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Political rhetoric in a social function is unfortunate: Rajendra
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ सब्जी मंडी में आयोजित माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में राजनीतिक बयानबाजी को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही शर्मानक बात है कि देश कि प्रथम शिक्षिका और महान समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन महान हस्ती के प्रति आस्था प्रकट करने की बजाय कुछ लोगों ने अपनी राजनीतिक कुंठाग्रस्त व्यथा प्रकट की।
विज्ञापन

साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में एक सामाजिक समारोह का राजनीतिकरण करके, एक महान शख्सियत का अपमान करने का काम किया। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक ने सब्जी मंडी में आयोजित जयंती कार्यक्रम में झूठ बोलकर जनता को विकास के झूठे सपने दिखाकर गुमराह करने का काम किया है। भाजपा सरकार का जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस सरकार में बहादुरगढ़ हलका विकास की ओर तेज गति से अग्रसर था। मगर जब से भाजपा सरकार बनी है तब से विकास के मामले में बहादुरगढ़ हलके के साथ पूर्णतया भेदभाव किया जा रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पिछले 10 साल से सिर्फ भाषणों में ही बहादुरगढ़ का विकास कर रही है, जबकि धरातल पर बहादुरगढ़ की बदहाली से जनता परेशान है। वहीं, समारोह में विधायक राजेश जून के उनको आलसी कहे जाने पर पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि उन्हें उस शख्स से अपने बारे में कोई प्रमाण पत्र नहीं चाहिए, जिसने अनैतिक तरीके अपनाकर चुनाव प्रक्रिया को कलंकित किया हो।

उन्होंने कहा कि जिस सब्जी मंडी में खड़े होकर वर्तमान विधायक मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे थे, वह मेरे ही कार्यकाल की देन है। स्थानीय विधायक अपने स्वार्थ में आज बहादुरगढ़ के विकास की विरोधी रही उस भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, जिसके खिलाफ हलके की जनता ने उन्हें विधानसभा में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed