फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal,jhajjar bahadurgarh news,Government joking with the poor by printing photos of leaders on grain bags: Rathi

अनाज के थैलों पर नेताओं के फोटो छापकर गरीबों के साथ मजाक कर रही सरकार

Sat, 21 Aug 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
politcal,jhajjar bahadurgarh news,Government joking with the poor by printing photos of leaders on grain bags: Rathi
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा योजना में नेताओं के फोटो छापकर राशन के थैले बांटने का मुद्दा सियासी रूप लेने लगा है। अभी तक इस योजना का किसान ही विरोध कर रहे थे, लेकिन अब सियासी नेताओं ने भी इसमें बयानबाजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की पूर्व चेयरपर्सन शीला राठी के प्रतिनिधि एडवोकेट संदीप राठी, नप के पूर्व चेयरमैन रवि खत्री व पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि नेताओं के फोटो छपे थैलों में अनाज दे रहे हैं। इस थैले में अनाज देकर भाजपा व जजपा नेता गरीबों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। यह राशन लेने वाले गरीबों के साथ भद्दा मजाक नहीं तो और क्या है। रवि खत्री ने कहा कि तीन दिन से भाजपा के तमाम नेता राशन डिपो पर गरीबों को अनाज का थैला बांट रहे हैं। सरकार को अनाज थैलों में ही देना था तो नेताओं के बिना फोटो वाले थैलों में देते। सरकार गरीबों को अनाज बांटने के साथ-साथ अपना प्रचार करने में जुटी हुई है। यह योजना के नाम पर आम जनता के पैसे की बर्बादी है। थैला देने के चक्कर में सरकार ने अनाज तो गरीबों को दिया, लेकिन सरसों का तेल बंद कर दिया।
विज्ञापन

संदीप राठी ने बताया कि जितने पैसे का अनाज है, उतने ही पैसे इस बैग पर फोटो छपवाने के लगे हैं। इसलिए जितने पैसे फोटो छापने पर लगे हैं, अगर उतने पैसे का अनाज गरीब लोगों को देते तो ये जनहित में होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर ने कहा कि प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का जिम्मा दुष्यंत चौटाला संभाले हुए हैं। ऐसे में सरकार गरीबों को पांच किलो गेहूं देकर और थैले पर अपनी फोटो लगाकर जनता के साथ भद्दा मजाक कर रही है। सरकार इस तरह के फिजूल खर्च को बंद करके इस पैसे को जनकल्याण में लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed