फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal

नेक नीयत के साथ भाजपा पर आमजन का भरोसा कायम : जेपी नड्डा

Wed, 18 Sep 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
politcal
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान राजनीति करने के साथ ही जनसेवा को समर्पित है। ऐसे में कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। सकारात्मक विचारधारा व नेक नीयत के साथ आमजन का भरोसा भाजपा पर कायम हुआ है और यही विकास का आधार है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा बहादुरगढ़ में झज्जर, रोहतक व सोनीपत जिले के शक्ति केंद्र प्रमुख, पालकों व उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन का की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आपके प्रयास, मेहनत के बलबूते आज भाजपा मजबूत संगठन के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले लंबे समय से अनेक उतार चढ़ाव देखे गए हैं और मुझे खुशी है कि भाजपा कार्यकर्ता उतार के दौरान हतोत्साहित नहीं हुआ और चढ़ाव के दौरान भी पूरे धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिए है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत का वर्चस्व कायम हुआ है और अब भारतवासी अमेरिका में राष्ट्रपति के चयन में भी भागीदार बनते हैं। उन्होंने बताया कि यह पार्टी व संगठन के लिए गौरव की बात है कि हम एक बार फिर इन 54 दिनों के अंतराल में सदस्यता अभियान के तहत अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और अब करीब 17 करोड़ सदस्य भाजपा के साथ जुड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि हाल ही मेें 54 दिनों में करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम किया और 17 हजार स्थानों पर पौधरोपण करते हुए 19 लाख पौधे देश भर में रोपित किए गए। भाजपा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 100 दिन में ऐसे निर्णायक फैसले लिए हैं जो वर्षों से लंबित थे। देश में जिस प्रकार नरेंद्र मोदी द्वारा काम किए गए ठीक उसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अभूतपूर्व फैसले लेते हुए हरियाणा को उसकी पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रहित का निर्णायक कदम उठाया है, जिसकी सराहना विपक्षी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में करीब 55 करोड़ लोग केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ उठा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए नड्डा ने कहा कि देश में मोदी व हरियाणा में मनोहर लाल पूरी ऊर्जा के साथ डबल इंजन बनते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि संगठन के बल पर देश में भाजपा सरकार फिर से बनी है और अब प्रदेश में भी भाजपा को फिर से बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा अबकी बार 75 पार के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत तथा मेरा पन्ना सबसे चौकन्ना बनते हुए कार्य करें निश्चित तौर पर भाजपा हरियाणा में 75 पार के लक्ष्य को पार करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेतागण का कार्यकर्ता स मेलन में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने स्वागत किया। इस अवसर पर उप्र के मंत्री एवं हरियाणा विस चुनाव के सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक, करनाल से सांसद संजय भाटिया, महासचिव संदीप जोशी, विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल सहित संगठन व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed