फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   politcal

सैलजा और हुड्डा चले हुए कारतूस : धनखड़

Sat, 07 Sep 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
politcal
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव पर कहा कि कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा चले हुए कारतूस हैं। कांग्रेस संगठन में हुआ बदलाव भी कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा सकता और विधानसभा चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ेगा। धनखड़ बादली कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। धनखड़ ने मौजूद लोगों को 8 सितंबर को रोहतक में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का न्योता देते हुए कहा कि हरियाणा से लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ साबित कर देगी कि दोबारा से प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने शिविर के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने लिए सभी जीते हैं, जिंदगी वही है जो दूसरों के लिए जीएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीवन भर दूसरों की सेवा करने का संकल्प लिया और आज पूरे देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तन, मन, धन और इंसानी रिश्ते अच्छे होने से जीवन तनाव मुक्त हो जाता है। सेहत अमूल्य है और मनुष्य स्वयं ही अपने शरीर की सबसे अच्छी देखभाल कर सकता है। कृषि मंत्री धनखड़ ने हेल्थ चेकअप शिविर में चिकित्सा सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फिट है तो हिट है टैग लाइन के साथ आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में एक हजार से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया। शिविर में इंदिरा आई फाउंडेशन, संत गरीबदास फाउंडेशन, एसजीटी यूनिवर्सिटी की डेंटल टीम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गर्ग, ब्रहमशक्ति अस्पताल बहादुरगढ़, जन जागृति मिशन दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर हिसार कृषि विवि प्रबंधन बोर्ड सदस्य आनंद सागर, केडी शर्मा, सतेंद्र दहिया, नरेश कौशिक, कोमल गुप्ता, हसंराज जांगड़ा, तहसीलदार श्रीभगवान और बीडीपीओ रामकरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed