फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police's denial of ransom raises many questions

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस का फिरौती से इन्कार पर उठ रहे कई तरह के सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police's denial of ransom raises many questions
संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

झज्जर। बीडीएम नर्सिंग कॉलेज के संचालक अमरजीत फोगाट के नौ साल के बेटे को सकुशल छोड़ने की एवज में बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। सूत्र बता रहे हैं कि फिरौती वसूलने के बाद ही बच्चे को छोड़ा गया है लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि 12 टीमों ने ट्रेस कर बच्चे को सकुशल बरामद किया है। हालांकि, कई ऐसे सवाल हैं जो पुलिस की थ्योरी को सिरे से खारिज कर रहे हैं।
गांव के किसी व्यक्ति के शामिल होने का शक : पूरे प्रकरण में गांव के ही किसी व्यक्ति के शामिल होने का पुलिस को शक है। पुलिस के मुताबिक, बिना किसी जानकार के बच्चे का गांव से अपहरण संभव नहीं है।
विज्ञापन

जिस समय मासूम को अगवा किया गया उस समय बच्चा अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर होली खेल रहा था। रंग लगे होने के बावजूद इतने सारे बच्चों में कॉलेज संचालक के बेटे को अगवा करना आसान काम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच : मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों से भी कई बार इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की गई है।
साथ ही आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। साइबर पुलिस की मामले में मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed