फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Policeman committed suicide by hanging himself in the fields

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिसकर्मी ने खेतों में फंदा लगाकर जान दी

Wed, 17 Jul 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Policeman committed suicide by hanging himself in the fields
बेरी। थाना बेरी क्षेत्र के दुबलधन गांव में अज्ञात कारणों से पुलिसकर्मी ने अपने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। ली। परिजनों को सुबह घटना का पता चला।
विज्ञापन

घटना की सूचना बेरी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। दुबलधन निवासी दुष्यंत (30) हरियाणा पुलिस में है। वह मधुबन में ट्रेनिंग पर था।13 जुलाई को अपने घर पर आया था। मंगलवार को दुष्यंत ने वापस मधुबन जाना था, लेकिन जवान ने सोमवार रात को अपने खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। करीब 3 साल पहले उसके पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। मृतक शादीशुदा था और उसका 3 साल का एक बेटा भी है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई रविंद्र के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed