{"_id":"68e53cfa3bdd36159a08ddaf","slug":"police-with-the-help-of-the-municipal-council-have-made-parking-arrangements-at-two-places-for-the-festive-season-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127007-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने नगर परिषद की सहायता से दो जगह पर की पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने नगर परिषद की सहायता से दो जगह पर की पार्किंग व्यवस्था
Tue, 07 Oct 2025 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
07jjrp02- पुराने बस अड्डे पर पार्किंग को लेकर जगह देखते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। दिवाली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद की सहायता से शहर के दो स्थानों पर वाहन खड़ा करने के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई है। शहर के पुराना बस अड्डा परिसर और आंबेडकर चौक श्याम बाबा मंदिर के पास बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन खड़ा कर सकेंगे।
अमर उजाला ने शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने को लेकर तीन से छह अक्तूबर तक लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद हरकत में आया। ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद ने लोगों की सुविधा के लिए दो प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करवा दी है। इस पर लोगों ने ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद का आभार जताया है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस टीम दिन-रात दोनों समय सड़कों पर गश्त कर रही है और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। थाना यातायात प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दुकानदारों से भी अपील की जा रही है कि वे अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें और फुटपाथ या सड़क पर सामान न फैलाएं। एसएचओ ट्रैफिक ने कहा कि दिवाली के त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में हमारा लक्ष्य यह है कि किसी भी व्यक्ति को ट्रैफिक जाम या अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
पुलिस ने आम जनता से मांगा सहयोग
यातायात प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र ने बताया कि गलत पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चल रहा है। रात में ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिवाली से पहले यह अभियान ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। नागरिकों से सहयोग की अपील है।